Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बाबतपुर/संसद वाणी : पिंडरा विधानसभा के अनेई रायपुर निवासी लल्लन गौड़ की आग लगने के कारण आकस्मिक मृत्यु हुई जिसमे दो बकरी और आवश्यक वस्तु भी जल गई थी ।सूचनापरांत बुधवार को मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज घटना स्थल पर पहुंच कर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और आर्थिक मदद की।अधिकारियों से बात कर यथासंभव मदद दिलाने को आश्वस्त की।
विदित हो कि सोमवार को रायपुर गाँव में लल्लन गौड़ की झोपड़ी में अचानक आग लग गई थी ।जिसमैं उनकी दो बकरी खूटे में बंधी थी बकरी को खूटे से छुड़ाने के लिए 68 वर्षीय लल्लन गौड़ झोपड़ी के अंदर चले गये इस बीच आग की तेज लपेट में फ़स गए और झुलस गए।और उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना पर बुधवार को मछलीशहर की नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज मृतक के घर पहुँची और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बँधाया। साथ ही उन्हें आर्थिक मदद भी दी। इसके अलावा राजस्व विभाग से बात कर हर संभव मदद करने का निर्देश दिया, इस दौरान सपा विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ,डॉ विनोद भास्कर ,नीरज कुमार ,सूरज सरोज ,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
You must be logged in to post a comment Login