Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चोलापुर/संसद वाणी : थाना क्षेत्र के रौना कला गांव में अवैध खनन की सूचना पर गए खनन अधिकारी के ऊपर, खनन माफिया के द्वारा किया गया मारपीट व जानलेवा हमला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन अधिकारी दिनेश मोदी और प्रशांत शर्मा नियमित जांच के दौरान सूचना मिली कि चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना कला गांव के पास जेसीबी के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है जिस सूचना पर खनन अधिकारी अपनी टीम के साथ सूचना के स्थान पर पहुंचे जहां पर एक ट्रैक्टर के द्वारा मिट्टी लाकर ले जाया जा रहा था जिसे खनन अधिकारी के द्वारा रोका गया और जांच के दौरान उसके द्वारा कोई भी उचित कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
उसके बाद खनन अधिकारी के द्वारा खनन हो रहे जगह पर जा ही रहे थे कि प्रांजल भट्ठा से संबंधित सोनू यादव व उनके पिता के द्वारा खनन अधिकारी की गाड़ी को रास्ते में रोक लिया गया। जब खनन अधिकारी के द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिए कहा गया तो वह खनन अधिकारी को गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगा और सोनू यादव के पिता ने खनन अधिकारी को जान से करने के लिए अपनी गाड़ी खनन अधिकारी के ऊपर चढ़ने की कोशिश की जिसमें वह बाल बाल बच गए। उसके बाद किसी तरह खनन अधिकारी अपनी जान बचाकर वहां से निकले। इसके बाद इस मामले में इसकी लिखित शिकायत खनन अधिकारियों के द्वारा स्थानीय थाने पर की गई और खनन अधिकारियों के द्वारा मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को भी स्थानीय थाने पर सुपुर्द किया गया।
You must be logged in to post a comment Login