Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चोलापुर/संसद वाणी
चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत लखनपुर वनवासी बस्ती में बुधवार रात में करीब 2बजे ट्रैक्टर के चपेट आने से दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई और उसको बचाने के चक्कर में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित खड़ा था कि रात में अचानक से चालू हुआ और पास में सो रही रामादेवी उम्र 52 वर्ष ,लालचंद बनबासी उम्र 55वर्ष और तीन माह की बच्ची को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगा किसी तरह से ट्रैक्टर को बंद किया गया तब तक दुधमुंही बच्ची की मौत हो चुकी थी है
दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
You must be logged in to post a comment Login