Connect with us

News

नालंदा यूनिवर्सिटी में परछाई की तरह पीएम मोदी के साथ थी महिला ? जान लीजिए कौन है ये महिला

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौर पर थे. यहां उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए परिसर का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने 455 एकड़ में फैले पूरे विश्वविद्यालय कैंपस का मुआयना किया. उसके बाद उन्हें पूरा खंडहर वाला कैंपस भी घुमाया गया. इस बीच उनके साथ एक महिला की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. जहां लोग पूछ रहे हैं कि पीएम मोदी के साथ दिखीं महिला कौन हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए परिसर का उद्धाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे.

वहीं, इस उद्धाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ परछाई की तरह दिख रही महिला को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर प्रधानमंत्री मोदी के इस महिला कौन है जो उन्हें नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में बता रही हैं.

पीएम मोदी के साथ कौन थीं वह महिला? 

नालंदा पहुंचते ही पीएम मोदी सबसे पहले उन जगहों पर गए जहां नालंदा विश्वविद्यालय के पुराने खंडहर का साक्ष्य मौजूद है. इन जगहों के बारे में समझाने के लिए पीएम मोदी को एक एक्सपर्ट गाइड मुहैया कराई गई थीं, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, पटना सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य थीं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उस जगह की एक-एक जानकारी दी. इस दौरान पीएम मोदी ने यहां पौधरोपण भी किया. 

‘नालंदा केवल एक नाम नहीं है…’

नालंदा यूनिवर्सिटी के नए परिसर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने राजगीर में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल नालंदा महाविहार का भ्रमण और अवलोकन किया. उसके बाद उन्हें नए कैंपस का उद्घाटन कर लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘नालंदा केवल एक नाम नहीं है. नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है. नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है. नालंदा इस सत्य का उद्घोष है कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं.’

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.