Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : सिंधोरा थाना क्षेत्र के ओदार चौराहे पर बुधवार की रात्रि 9 बजे स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए।
बताते है कि सिंधोरा थाना क्षेत्र के ही राजपुर निवासी मनोज पटेल 38 वर्ष व हलधर पटेल 40 वर्ष एक ही बाइक पर बैठकर ओदार बाजार से घर जा रहे थे। तभी मंगारी की तरफ से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
बाइक चला रहे मनोज का पैर व पंजा टूट गया वही पीछे बैठे हलधर को भी हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं। कुछ दूरी पर ही खड़ी पीआरवी ने इसकी सूचना सिंधोरा थाने पर दी। सूचना मिलते ही सिंधोरा थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा हमराही सिपाहियों के साथ सिंधोरा चौराहे पर घेर लिया। पुलिस देख कुछ दूरी पर ही स्कार्पियो चालक , कार खड़ी कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। स्कॉर्पियो कार बड़ागांव थाना क्षेत्र के जमालपुर की बताई जाती है। कार के पीछे प्रधान लिखा हुआ है।
You must be logged in to post a comment Login