Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खम्भे में उतर रहे करेंट से हो सकती थी कोई बड़ी घटना
चोलापुर/संसद वाणी
चोलापुर क्षेत्र के ग्राम सभा सुआरी में रोड किनारे लगे लोहे के खम्बे में उतरे करंट की चपेट में आने से तीन घुमंतु कुत्तों की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुआरी ग्राम स्थित वाराणसी आजमगढ़ मार्ग किनारे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हेतु लोहे के विद्युत पोल लगे है ।
बुधवार को हुई बरसात की वजह से खम्बे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से तीन घुमंतु कुत्तों की मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा विद्युत वितरण उपखंड चोलापुर को दी गई । विद्युत सप्लाई बन्द कर विद्युत पोल के आस पास लगे हरे पेड़ की टहनियों को काट कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के दरवाजे पर लगे विद्युत पोल में करंट उतरने से और भी बड़ी घटना हो सकती थी राहगीर भी विद्युत पोल के चपेट में आ सकते थे संयोग अच्छा रहा कि समय रहते जानकारी हो जाने पर बिजली कर्मियों द्वारा विद्युत आपूर्ति काट कर सुधार कर लिया गया
You must be logged in to post a comment Login