Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : क्षेत्र के महगाव कोट स्थित हनुमान जी मंदिर पर वार्षिक श्रृंगार के अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ व वृहद भंडारा का आयोजन किया गया।
हनुमान प्रतिमा को वार्षिक श्रृंगार भव्य ढंग से फूलों से सजाया गया। गुरुवार को अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान भक्तों की भीड़ रही। इस अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से वृहद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमे अपराह्न से लेकर सायंकाल तक प्रसाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
इस दौरान ग्रामीण रतन सिंह, उमेश सिंह, अजीत सिंह, संदीप सिंह, ललित सिंह, हेमंत सिंह, नमन सिंह, हिमांशु सिंह, हरिओम सिंह, रिशु गिरी, यश सिंह, विकास सिंह, अंशु सिंह समेत अनेक ग्रामीण रहे।
You must be logged in to post a comment Login