Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थाना क्षेत्र के असिला स्थित प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा तोड़कर चोरों ने बीती रात दो पंखे उठा ले गए।
प्रथमिक विद्यालय असिला गांव के अंतिम व सुनसान स्थान पर स्थित है। बीती रात चोरों ने आरी से लकड़ी के दरवाजा को काटकर घुसे और कमरे में लगे दो पंखे चुरा ले गए।
इसकी सूचना प्रधानाध्यापक फौजदार यादव ने पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। प्राधनाध्यापक द्वारा इसकी लिखित शिकायत भी की गई।
You must be logged in to post a comment Login