Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी :नो बैग डे पर शनिवार को कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में नवाचारी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने कक्षा 6 के नवागंतुक बच्चों को गौरैया पक्षी संरक्षण के उद्देश्यों से परिचित कराते हुए पक्षियों के लिए घोंसले बनाने का प्रशिक्षण दिया। शहरीकरण, माइक्रोवेब टावरों और कीटनाशकों के प्रयोग के कारण गौरैया अपना घर खो चुकी है। बच्चों द्वारा बनाए घोंसले में जहां उसे विश्राम का अवसर मिलेगा वही पक्षियों के लिए दाना पानी मुहिम उन्हें संरक्षण प्रदान करेगी।
नई शिक्षा नीति 2020 में मानवीय मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया गया है। इस प्रकार की गतिविधियों द्वारा बच्चों में दया,प्रेम और करुणा का भाव विकसित करना प्रमुख उद्देश्य है। बताते चलें कि पर्यावरणविद कमलेश को विगत वर्ष पर्यावरण संरक्षण मुहिम पर कार्य करने और पुस्तक लेखन के लिए जनपद मथुरा में प्रदेश स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है।
You must be logged in to post a comment Login