Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृणाल ठाकुर आज इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है. इन्होंने आज हिंदी सिनेमा में अपनी एक जगह बना ली है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस के माता-पिता नहीं चाहते थे कि मृणाल एक्टिंग करें.
मृणाल ठाकुर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है लेकिन एक समय था जब वह इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल कर रहीं थीं. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई. मृणाल आज लोगों के दिलों में बसती हैं. वैसे तो इन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की है लेकिन इन्हें असली पहचान ‘सीता रामम ‘ से मिली. इस फिल्म में अदाकारा को दिलकेर सलमान के साथ काफी पसंद किया गया.
मृणाल बॉलीवुड के साथ-साथ हिंदी और साउथ में भी अपनी जगह बना चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मृणाल ने कितने पापड़ बेले है. एक्टिंग में करियर मृणाल के घर वालों को नहीं पसंद था और वो नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस फिल्मों में काम करें. इसकी वजह से मृणाल ने कितने प्रोजेक्ट को मना किए क्योंकि वो इंटीमेट सीन करने में थोड़ा असहज महसूस करती थीं.
‘घरवाले हैं हॉट सीन के खिलाफ
मृणाल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उनके माता-पिता ये नहीं चाहते थे कि वह कोई भी रोमांटिक सीन करें और उन्हें भी ऐसे सीन करने में थोड़ी घबराहट होती थी. इसी कारण इन्होंने कई प्रोजेक्ट्स को मना किया. मैंने कई प्रोजेक्ट इसलिए मना किए क्योंकि उसमें किसिंग सीन थे. हालांकि, एक एक्टर के तौर पर आपको ऐसे सीन करने में असहज नहीं होना चाहिए.
इसके बाद मृणाल ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से बात की और उन्हें समझाया कि ऐसे में डरती रही तो मैं एक भी फिल्में साइन नहीं कर पाऊंगी, मृणाल ने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि ऐसे सीन की कभी-कभी जरूरत होती है और एक कलाकार के रूप में हमें उसे निभाना पड़ता है.
You must be logged in to post a comment Login