Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पहले दिन 400 पौधों का किया गया रोपण
पिंडरा/संसद वाणी : सीडीओ हिमांशु नागपाल ने रविवार को पिंडरा विकास खण्ड के रसूलपुर ग्राम सभा मे अमृत सरोवर में बृहद पौधरोपण अभियान का शुभकामनाएं किया। इस दौरान कम गड्ढे की खुदाई होने पर फटकार लगाई।
सीडीओ अपराह्न में रसूलपुर ग्राम सभा में 5 बीघे में स्थित अमृत सरोवर में 1230 गड्ढे के सापेक्ष मात्र 400 गड्ढे की खुदाई होने पर सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और दो दिनों के अंदर सभी गड्ढे होने तैयार कर पौधरोपण करने के निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ ने बरगद, पाकड़ व पीपल का पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। प्रथम दिन 400 पौधों का रोपण किया। सीडीओ पौधरोपण के बाद आरसीसी सेंटर पर जाने मार्ग को ठीक करने के निर्देश दिया जिससे कूड़ा गाड़ी उक्त सेंटर पर पहुच सके। इसके बाद रामेश्वर स्थित धर्मशाला का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
इस दौरान बीडीओ छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ सांख्यकी कैलाश यादव, ग्राम प्रधान कैलाश यादव व सेक्रेटरी उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login