Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : मामला लंका थाना से है जहाँ विगत दिनांक 8 /2 /2024 को आईआईटी बीएचयू के द्वितीय वर्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बीटेक के छात्र शपथ शाह जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला हैं। जिसका मोबाइल गायब हो गया था थाना लंका पुलिस द्वारा गुमसुदगी दर्ज करते हुए उक्त मोबाइल को ढूंढने का प्रयास किया गया उक्त मोबाइल काफी प्रयास के बाद बरामद हुई है जिसे उक्त आईआईटी बीएचयू के छात्र को आज थाने बुलाकर वापस किया गया छात्र द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाइल की कीमत लगभग 80हजार रुपए थी मोबाइल प्राप्त कर उक्त छात्र द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना लंका कमिश्नरेट पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा किया गया ।
You must be logged in to post a comment Login