Connect with us

आजमगढ़

सीएम योगी आदित्यनाथ का कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के संग समीक्षा बैठक, मऊ और बलिया के अधिकारी ऑनलाइन जुड़ें

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़/संसद वाणी : पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचे, जहां से कार द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक शुरू की। इस बैठक को लेकर मंडल व जनपदीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि पहले से ही बैठे थे। जबकि मऊ और बलिया के अधिकारी ऑनलाइन बैठक से जुड़े रहे। हालांकि इस बैठक में मीडिया कर्मियों को जाने की अनुमति नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्री ने तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत पर ज़िलाधिकारी को फटकार लगाई है।

सीएम ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की अधिकारियों के साथ समीक्षा शुरू की। पूरा कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी में तब्दील रहा। बैठक में शामिल होने वाले अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को ही अंदर जाने दिया गया। अन्य किसी को भी जिसका नाम सूची में नहीं था ने अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

यहां तक की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद नीलम सोनकर का नाम भी सूची में नहीं था, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने वापस कर दिया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री दानिश अंसारी, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, एमएलसी रामसूरत राजभर, पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में मंडला आयुक्त मनीष चौहान, डीआईजी वैभव कृष्ण, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी हेमराज मीना समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में जनप्रतिनिधि की शिकायत रही कि तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार है, उसे लेकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को चेतावनी दी है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.