Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चोलापुर/संसद वाणी: चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौक के अंतर्गत सुआरीगांव में बीती रात सर्प दंस से हुई छात्र की मौत हो गई बीती रात रिशु मौर्य पुत्र दिनेश मौर्य उम्र लगभग 14 वर्ष रात में खाना खाकर सोया था कि उसे बेचैनी होने लगी पर परिजनों ने उठकर देखा तो बिस्तर पर सर्प दिखा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई वही साँप को पकड़ने के लिए एक सपेरे को बुलाया गया जिसको सर्प ने डस लिया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छात्र की मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम है ।
You must be logged in to post a comment Login