Connect with us

बड़ी खबर

बगीचे में आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर 30 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस व फोरेंसिक टीम

राजातालाब/संसद वाणी : स्थानीय थाना अंतर्गत कचहरिया गांव में सोमवार की भोर में आम के बगीचे में लगभग 32 वर्षीय कैलाश पटेल नामक युवक आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई तथा पत्नी आंचल पटेल सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।घटना स्थल पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा तथा फोरेंसिक टीम ने घटना के बारे में जांच पड़ताल किया।

पुलिस ने मृतक कैलाश पटेल की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।मिली जानकारी के अनुसार कचहरिया गांव निवासी राजगीर मिस्त्री बिरजू पटेल के दो पुत्रों में मृतक कैलाश पटेल छोटा था जिसको 4 वर्ष की एक पुत्री तान्या पटेल है। मृतक कैलाश पटेल गैस डिलीवरी का काम करता था। उक्त घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसर गया।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.