Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Jharkhand Election 2024 यूपी-बिहार के बाद झारखंड में भी BJP को कई मामलों में नुकसान उठाना पड़ा है। सबसे बड़ा नुकसान इस बार वोट बैंक का हुआ है। यह पीएम मोदी के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। जबकि कांग्रेस और झामुमो के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। 2019 में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा था।
यूपी-बिहार के बाद झारखंड में भी BJP को कई मामलों में नुकसान पहुंचा है। सबसे बड़ा नुकसान वोट बैंक का हुआ है। यह पीएम मोदी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
भाजपा का वोट शेयर घटा
इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का कुल वोट शेयर घटा है। इस बार सभी 14 संसदीय सीटों में पड़े मतों में इसकी हिस्सेदारी 44.60 प्रतिशत ही रही, जबकि वर्ष 2019 के चुनाव में इस पार्टी को 51.6 प्रतिशत वोट मिले थे।
झामुमो और कांग्रेस के वोट शेयर बढ़े
दूसरी तरफ, झामुमो और कांग्रेस के वोट शेयर बढ़े हैं। इस बार दोनों का वोट शेयर क्रमश: 14.60 तथा 19.19 प्रतिशत रहा है। पिछले चुनाव में दोनों का वोट शेयर क्रमश: 11.7 तथा 15.8 प्रतिशत ही रहा था। आजसू का भी वोट शेयर घटा है।
दलों का वोट शेयर (सभी 14 सीटों में)
भाजपा : 44.60, कांग्रेस : 19.19, झामुमो : 14.60, आजसू : 2.62, राजद : 2.77, बसपा : 0.92, सीपीआइ : 0.31, सीपीआइ एमएल : 2.41, अन्य : 11.17, नोटा : 1.14
You must be logged in to post a comment Login