Connect with us

वाराणसी

अवादा फाउंडेशन द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का एक और उत्कृष्ट उदाहरण

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महेश यादव

वाराणसी/संसद वाणी
अवादा फाउंडेशन का नेक कार्य जयापुर और नागेपुर में वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गोद लिए गए गांवो जयापुर और नागेपुर में अवादा फाउंडेशन ने एक और सराहनीय कार्य किया। 1 जून को, जब भारी धूप और हीटवेव के कारण कम मतदान की आशंका थी, अवादा फाउंडेशन ने मतदान सुनिश्चित करने के लिए दो टेम्पो का व्यवस्था । टेम्पो सेवा ने विकलांग, बुजुर्गों और अन्य लोगों को जो स्वयं मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते थे, उन्हें मतदान करने में मदद की।इससे मतदान में वृद्धि हुई और यह सुनिश्चित हुआ कि सभी को अपने मताधिकार को प्रयोग करने का अवसर मिला।मतदान केंद्रों पर टेंट लगाकर मतदाताओं को तेज धूप से राहत प्रदान की गई। पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई ताकि मतदाता हाइड्रेटेड रह सकें।

अवादा फाउंडेशन के इन इंतज़ामों ने मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद की। जयापुर ग्राम प्रधान राजकुमार यादव जी और नागेपूर के ग्राम प्रधान मुकेश जी ने कहा कि यह कार्य अवादा फाउंडेशन द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।इससे न केवल जयापुर और नागेपुर में मतदान में वृद्धि हुई, बल्कि यह अन्य संगठनों को भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करेगा।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.