Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : तहसील क्षेत्र के सिंधोरा में गत निर्माणाधीन नाला सीडीओ के निर्देश के बावजूद जोर नही पकड़ रहा है। वही दूसरी तरफ नाला निर्माण को रोकने के लिए डीएम के यहाँ गुहार लगाना भारी पड़ गया और अब 5 कड़ी की नाली 10 कड़ी की निकल गई।
बताते हैं कि एक पखवाड़े पूर्व सीडीओ हिमांशु नागपाल अधिकारियों संग 2 वर्षो निर्माणाधीन नाले पर अतिक्रमण कराए एक निजी अस्पताल और खेत मालिको को अवैध कब्जा हटाने के साथ जुर्माना लगाया था। जिसके विरोध में गुरुवार को किसान सन्तोष सिंह के नेतृत्व में डीएम से गुहार लगायी थी। जिसपर डीएम ने राजस्व विभाग से सीमांकन कर नाली कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार को राजस्व टीम मौके पर पहुची तो निर्माणाधीन 5 कड़ी की नाली 10 कड़ी की निकली। ग्रामीणों ने स्वीकृति नाली का निमार्ण जल्द कराने की मांग की है। जिससे बारिश में जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके।
You must be logged in to post a comment Login