Connect with us

बड़ी खबर

बिजली चोरी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

पिंडरा/संसद वाणी : विद्युत विभाग द्वारा दो दिनों से चलाए जा रहे अभियान के तहत चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वही बकाए की वसूली भी हुई।
एसडीओ शुभम जैन के नेतृत्व में थाना, पिंडरा व विशेनपुर में चलाए गए गहन जांच पड़ताल के दौरान थाना गांव में पीर मोहम्मद कुरैशी, जावेद खा कनेक्शन के बावजूद बाईपास के जरिये विद्युत का प्रयोग चोरी से कर रहे थे। वही पिंडरा में गीता देवी द्वारा बाईपास द्वारा एसी चलाया जा रहा था। वही विशेनपुर निवासी सुनील कुमार द्वारा डायरेक्ट खंभे के जरिये अवैध कनेक्शन द्वारा एसी चलाने की चोरी पकड़ी गयी।
इन चारों के खिलाफ बिजली चोरी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। वही राजस्व की वसूली की गईं और बकाए में 7 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान जेई नागेंद्र सरोज व शिवशंकर कुमार रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.