Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- क्या डी.ओ सागर राणे, सब इंजिनियर रंजीत पाटिल और मुकादम गोंसालविस करेंगे बिल्डोजर कार्यवाही ?
- सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने मनपा आयुक्त भूषण गगरानी को पत्र देकर करोड़ रुपए के हुवे भ्रष्टाचार का किया खुलासा।
- पी/उत्तर विभाग कार्यालय बन चुका भ्रष्टाचार का गढ़: सामाजिक कार्यकर्ता
मुम्बई/संसद वाणी : मालवाणी मलाड से एक बहुत बड़ी खबर आई हैं। जहां पर सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने हमारे मीडिया से बातचीत करते हुए बीएमसी के अधिकारयों पर बहुत बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने बताया की 100 से ज्यादा अवैध निर्माण कर मनपा पी/उत्तर विभाग का राजस्व डुबाने वाले बी. एम. सी पी/उत्तर विभाग वॉर्ड 33 के फर्जी मुकदमा करके राधे यादव व इस्तीकार शैख द्वारा ठेकेदारों को समर्थन कर अवैध भवन निर्माण को मंजूरी के लिए बी.एम.सी पी/उत्तर विभाग के अधिकारियों को पैसे देकर अनुमति लिया जा रहा हैं, और इस भ्रष्टाचार में मनपा पी/उत्तर विभाग के बिल्डिंग विभाग के अधिकारी भी शामिल है।
आपको बता दें कि पी/उत्तर विभाग के वॉर्ड 33 NDZ जोन में जगह आती है। यहां खेती उपजाऊ होने के कारण अवैध बांधकाम निषिद्ध है। मगर मोटी रकम लेकर अवैध निर्माण करवाने के लिए अधिकारी ने फर्जी मुकदमा नियुक्त किए है। अभी इनका काम यह होता हैं की पैसा वसूल कर अधिकारी को जाकर पहुंचाना। ओपन लैंड पर कमर्शियल गाले, चाल, रूम ३ मंजिला भवन, निर्माण गति से हो रही है। मालवणी विभाग में बड़े जोरों से झोपड़पट्टियों को बसाया जा रहा है। झोपड़ी बसाकर यहां पर लोक संख्या बढ़ाने का काम यह फर्जी तरीके से किया जा रहा है। लोक संख्या आबाद होने के कारण स्थानिक लोगों को जरूरतमंद की सेवा सुविधा नहीं मिल रही है। ठेकेदार तो लाखों रुपया कमा रहे हैं, पर सबसे सामान्य नागरिकों को परेशानी हो रही है। चुनाव में वोट मांगने के लिए भी अब निर्माण का सहायता लिया जा रहा है।
मालवणी वार्ड 33 के आज़मी नगर, जूलियसवाडी, खारोडी, राठौड़ी, इनासवाडी परिसर धड़ल्ले से बंधकाम हो रहे है। मनपा के अधिकारी आंख पर पट्टी बांधकर अनदेखा करने में जुट गए हैं, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने बताया की बांधकाम ठेकेदार अनिल विश्वकर्मा, रवि शर्मा, अनिल तिवारी, अलगू तिवारी, बच्चा सिंह, पप्पू दूधवाला, भोला, फकरू, स्वामी, दास, योगेश राव, अन्वर, राहील, रियाज या ठेकेदार बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहे। मुंबई मनपा अधिनियम 1888 का नियम भंग कर बिंदास बांधकाम कर रहे है।
मालवणी मे 9 जून 2021 को 3 मंजिल इमारत गिरने से 12 लोगो की जान चली गई थी। फिर भी बड़े पैमाने में अवैध निर्माण हो रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अवैध निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। फिर भी शिकायत के बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं होती है। शिकायत पेपर को रद्दी में फेंका जाता है।
सम्राट बागुल ने बीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की बीएमसी का पूरा सिस्टम ही भ्रष्टाचार बन चुका है, और पी उत्तर विभाग बीएमसी का कार्यालय भ्रष्टाचार का गढ़ हो गया है। जिसके कारण पर्यावरण ज्यादा से ज्यादा नष्ट हो रहे है।
सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मनपा आयुक्त भूषण गगरानी, पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर को पत्र देकर, राधे यादव, इस्तिकार शेख पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने बताया की राधे यादव और इस्तिकार शेख द्वारा अवैध निर्माण के लिए सभी ठेकेदारों से एक अच्छी खासी रकम लेकर बीएमसी के अधिकारयों ss अवैध निर्माण कार्य के लिए अनुमति लेता है, और इसके लिए राधे यादव और इस्तिकार शेख द्वारा बीएमसी के अधिकारयों को भी रकम का बड़ा हिस्सा जाता हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने कहा की अगर कोई भी अवैध निर्माण गिरा और उसके वजह से किसी की जान गई तो उसका जिम्मेदार पी/उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर की होगी।
You must be logged in to post a comment Login