Connect with us

वाराणसी

चोलापुर थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आदेश पर आज संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए इसी क्रम में चोलापुर थाना प्रभारी ईश्वर दयाल दूबे मय फ़ोर्स के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया संदिग्ध दिख रहे टू व्हीलर और फोर व्हीलर की सघन चेकिंग की गई,थाना क्षेत्र के सभी चौकी क्षेत्र में जाकर थाना प्रभारी द्वारा चेकिंग किया गया |

धरसौना बाजार व दानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सभी शराब की दुकानों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक कर चौकी प्रभारी को कहा कि जो भी दुकान रात्रि 10 बजे के बाद खुला हुआ मिला तो उसपर कार्यवाही की जाये और सभी दुकानदारों को भी चेताया कि समय से अपनी दुकान खोले और बंद करें | अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है | राहगीरों को थाना प्रभारी ने बताया कि आप लोगों की जो भी समस्या हो आप लोग के लिए चोलापुर पुलिस आपके सहयोग के लिए 24 घंटा हाजिर है | थाना प्रभारी की क्षेत्र की जनता ने खूब प्रशंसा किया |

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.