Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विश्वनाथ प्रताप सिंह
वाराणसी/संसद वाणी : थाना लालपुर- पांडेयपुर की रहने वाली रंजना पटेल और किरण पटेल ने आज पुलिस कमिश्नर से अपनी सुरक्षा का गुहार लगाने आई लेकिन मीटिंग होने की वजह उनका आवेदन जन सुनवाई में दिया गया जहां परवीन कुमार ने उनकी समस्या सूना। जिनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके वजह से रंजना के पिता ने मां और दोनों बच्चियों को छोड़ दिया।
रंजना के नाना, नानी ने अपने बेटी और दोनों बच्चियों को अपने पास रख लिया। रंजना के मामा मुनीब लाल पटेल की पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थीं सालों बाद पत्नी वापस आ गई और पूरे लोग के सामने मारने-पीटने लगी और बार-बार साथियों संग मिलकर पैसों के लिए दबाव बनाने लगी।
मजबूर होकर मामा मुनिब लाल ने कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामी बिंदु देवी अपने साथियों संग मिलकर जान से मारने और और झूठे केस में फसाने के लिए धमकी दे रही हैं। युवा फाउंडेशन से सीमा चौधरी, पिंटू शर्मा, वकील विनय त्रिपाठी, वकील वरुण कुमार और अन्य लोग बच्चियों के सहयोग के लिए आगे आए|
You must be logged in to post a comment Login