Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : भेलुपुर थाना अंतर्गत रविंद्रपुरी स्थित लेन नंबर 6 के पास टोटो वाले ने एक डेडबॉडी उतार कर सड़क मार्ग पर रखकर भागने का प्रयास किया। जिसे स्थानीय नागरिकों ने डेडबॉडी उतार कर भाग रहे टोटो वाले को पकड़ लिया। टोटो वाला शराब के नशे में था। मृतक के दाहिने हाथ पर हिंदी में सुमन गोदा हुआ था। टोटो चालक अपना नाम जीत लाल यादव पुत्र विश्वनाथ यादव उम्र लगभग 18 वर्ष बताया जो मडियाहू जौनपुर का रहने वाला है। जीत लाल ने बताया कि हम दोनों लोग चेतगंज में मिले और वहीं पर अपनी गाड़ी लगाकर दोनों लोग शराब पिए हैं। शराब पीने के बाद हम लोग टोटो से चले हैं तो भेलूपुर के पास पहुंचने के बाद रवींद्रपुरी के पास फिर शराब पीने के लिए पहुंचे हैं इस दौरान हमने देखा कि हमारे साथ वाला व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तो हम इसके डेड बॉडी को यहीं पर उतर कर भागने लगे हैं स्थानीय लोगों द्वारा हमें पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है टोटो चालक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल टोटो चालक बार-बार अपना बयान पलट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है
You must be logged in to post a comment Login