Connect with us

वाराणसी

पिंडरा पीएचसी को आदर्श बनाये– डॉ अवधेश

Published

on

पिंडरा/संसद वाणी : पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने पिंडरा पीएचसी को आदर्श पीएचसी बनाने के लिए पड़ने वाले जरूरतों का प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। वही साफ सफाई और दवाओं की उपलब्धता पर प्रसन्नता जताई।
मंगलवार को दोपहर में पिंडरा पीएचसी पहुचे सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया इस दौरान मरीजो और उनके तामिरदारो से दवाओं और इलाज की व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। जिसपर प्रतिदिन ओपीडी में 250 से अधिक मरीजो के आने पर सन्तोष जताया। उसके बाद एक्सरे रूम, स्टोर रूम, वार्ड, प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर सन्तोष जताया।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सको से सेवा भाव से कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने अस्पताल परिसर में जलजमाव की जानकारी होने पर तहसीलदार पिंडरा से अस्पताल के पीछे स्थित ग्राम सभा के तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। वही ग्राम प्रधान से सार्वजिनक शौचालय के साफ सफाई बेहतर कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ एचसी मौर्य, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण कुमार, डॉ अनुपम सिंह, डॉ हेमंत सिंह, फार्मासिस्ट अजय मिश्र व विनय दुबे समेत चिकित्सा कर्मी रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.