Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : हेलमेट लगाना बोझ नही बल्कि जीवनदाता हैं। इसके बिना चलना यमराज को दावत देने जैसा है।
उक्त बातें मंगलवार को सायंकाल में फूलपुर में अभ्युदय सेवा समिति द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता अभियान के पर संगोष्ठी को एडीसीपी आकाश पटेल ने कही। उन्होंने कहाकि प्रत्येक बाइक सवार को अपने नही तो परिवार की चिन्ता करने की जरूरत है। सुरक्षित यात्रा के लिए सुरक्षा उपकरणों को अपनाना चाहिए। इस दौरान एक दौरान एक दर्जन बाइक सवारों को हेलमेट पहनाकर जागरूक किया।
इस दौरान फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार राय ने राहगीरों को यातायात नियमो को बताया व जागरूक करते हुए सख्ती का भी आदेश दिया । इस दौरान आधा दर्जन बाइक सवारों के चालान भी काटे गए।
वही निःशुल्क हेलमेट वितरित के दौरान कमलेश सिंह , अमिताभ दुबे, पिंटू सिंह, सुनील पाल, विशाल गुप्ता, विकास तिवारी, रोहित सोनकर व गोलू सोनकर समेत अनेक लोग रहे।
You must be logged in to post a comment Login