Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
स्कूल की बसें लगभग 20 से 25 खड़ी रही और इस चीज चिल्लाती धूप में बच्चे पसीने से डर-डर दिखे।
प्रहलाद पाण्डेय वाराणसी/संसद वाणी : चितईपुर थाना अंतर्गत करोगी चौराहे पर लगभग 100 साल पुराना बरगद का पेड़ आज 12:00 बजे के करीब सड़क पर अचानक से गिर गया जिससे कि वहां पर यातायात बाधित हो गया और करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक बसों की कारों की लंबी कतार लग गई जिसमें स्कूल की बसें लगभग 20 से 25 खड़ी रही और इस चीज चिल्लाती धूप में बच्चे पसीने से डर-डर दिखे।
बरगद का पुराना पेड़ गिरने के बाद रोड पर लगा लंबा जाम
वही के स्थानीय निवासी प्रदुम यादव ने बतलाया कि हम लोगों ने इसकी कंप्लेंट नगर निगम में करीब महीना भर पहले किया हुआ था कि यह पेड़ गिरने वाला है लेकिन नगर निगम में कोई भी सुनवाई नहीं की और अभी भी गाड़ी आकर यहां पर खड़ी है लेकिन नगर निगम के लोग नहीं दिख रहे हैं उन्होंने बताया कि नगर निगम को अपनी तरफ से जल्द से जल्द ऐसी चीज पर कार्रवाई करनी चाहिए अगर वह लोग पहले से ऐसी कार्रवाई किए होते तो आज इस चीज का सामना नहीं करना पड़ता और उन्होंने बताया कि इस पेड़ के गिरने से कोई भी हताहत नहीं हुआ है बस केवल जाम लगा हुआ है और प्रशासन भी अभी तक यहां पर नहीं दिख रहा है।
You must be logged in to post a comment Login