Connect with us

वाराणसी

सिंधोरा थाना प्रभारी द्वारा रात्रि में किया गया फुट पेट्रोलिंग

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्वनाथ प्रताप सिंह

सिंधोरा/संसद वाणी : पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आदेश पर आज संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए, इसी क्रम में रात्रि में सिंधोरा थाना प्रभारी निकिता सिंह मय फ़ोर्स के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाईं संदिग्ध दिख रहे टू व्हीलर और फोर व्हीलर की सघन चेकिंग की गई, सिंधोरा बाजार में सभी शराब की दुकानों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज व रजिस्टर चेक कर चौकी प्रभारी को कहा की जो भी दुकान रात्रि 10 बजे के बाद खुला हुआ मिला तो उसपर कार्यवाही की जाये और सभी शराब के दुकानदारों को भी चेताया कि समय से अपनी दुकान खोले और बंद करें |

अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है | राहगीरों को थाना प्रभारी ने बताया कि आप लोगों की जो भी समस्या हो आप लोग के लिए सिंधोरा पुलिस आपके सहयोग के लिए 24 घंटा हाजिर है | सिंधोरा थाना प्रभारी की क्षेत्र की जनता ने खूब प्रशंसा किया |

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.