Connect with us

वाराणसी

नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संग समर्पण, विसर्जन एवं विलय के महापर्व गुरुपूर्णिमा महोत्सव का हुआ आयोजन

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट वाराणसी के संयोजन में गायत्री शक्तिपीठ, दानूपुर, गायत्री शक्तिपीठ, फूलपुर, गायत्री शक्तिपीठ बड़ा गांव,प्रज्ञा मण्डल, चांदपुर एवं अनेकों प्रज्ञा मण्डल, महिला मण्डल एवं युवा मंडलों में समर्पण, विसर्जन एवं विलय का महापर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में गायत्री शक्तिपीठ, दानूपुर, चांदमारी वाराणसी में जिला समन्वयक पण्डित गंगाधर उपाध्याय के संयोजन में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। डॉक्टर पूनम सिंह, सावित्री सिंह, रुचि सिंह एवं कुमारी सपना सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में अग्निहोत कराया। कार्यक्रम में 17 लोगों को गुरू दीक्षा संस्कार,17 लोगों को यज्ञोपवीत संस्कार तीन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार एवं 02 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार से संस्कारित किया गया।

गायत्री शक्तिपीठ, बड़ागांव में श्रीनाथ मौर्य के संयोजन में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ में राजेश शास्त्री के संयोजन में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संग समर्पण विसर्जन एवं विलय का महापर्व गुरु पूर्णिमा मनाया गया। कथा वाचक अर्चना मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में अग्निहोत कराया। 26 लोगों को गुरू दीक्षा संस्कार से संस्कारित कराया। युग गायक नरेन्द्र मिश्रा ने आर्गन पर संगत करते हुए गुरु भक्ति संगीत से श्रद्धालुओं को सराबोर किया। युग वादक सक्षम मिश्रा ने तबले पर संगत किया। प्रज्ञा मण्डल चांदपुर में बेचू लाल के संयोजन में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। आचार्य कृष्ण कुमार ने 07 लोगों को दीक्षा संस्कार से संस्कारित कराया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक पण्डित गंगाधर उपाध्याय ने कहा कि चारो युगों में परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ही हैं जिन्होंने गायत्री के 24 पुष्चरण किया है। सबके लिये सद्बुद्धि,सबके लिये उज्ज्वल भविष्य हेतु बिना किसी भेदभाव के गायत्री एवं यज्ञ से जन जन को जोड़ा। 2400 पौधों के रोपण एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में मुख्य रुप से सत्य प्रकाश गुप्ता, जनार्दन पाण्डेय, ओम कुमार, हरि शंकर मौर्य, छोटे लाल, भूपेश सिंह, दिनेश उपाध्याय, बलिराम उपाध्याय, विनोद श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, आर एन यादव, श्रीमती अजय लक्ष्मी सिंह, पुष्पा सिंह,माया उपाध्याय, सावित्री सिंह, संगीता सिंह, प्रियंका सिंह, पुष्पा गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी रमन कुमार श्रीवास्तव सहित हजारों गायत्री साधकों ने समर्पण विसर्जन एवं विलय के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर्व पर भागीदारी किया।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.