Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजमगढ़/संसद वाणी : जनपद आजमगढ़ में बहुगुणा स्मृति समिति के तत्वावधान में कमला बहुगुणा जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। जिले के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान और सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी शामिल हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। जहाँ कवि सम्मेलन और मुशायरा का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में कवि शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन 1990 से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस जन्म शताब्दी वर्ष को हम लोग मना रहे हैं। इसी क्रम में 40 विश्वविद्यालय में वाद विवाद की प्रतियोगिता भी कराई गई। इसके साथ ही कवि सम्मेलन और मुशायरे का भी आयोजन किया जा रहा है। मेरी मां वानर सेवा की सदस्य थी। संबोधित करते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मेरी मां कमला बहुगुणा ने श्रमिकों महिलाओं के उत्थान के लिए सराहनीय काम किया स्वतंत्रता आंदोलन में भी काम किया। इसके साथ ही साथ के दशक में 200 से अधिक महिलाओं का समूह बनाकर महिलाओं को जोड़ने का काम किया
आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि कमला बहुगुणा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात है। कहा कि कमला बहुगुणा ऐसी शख्सियत थी कि देश की आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया और पहली बार महिला निर्वाचित अध्यक्ष बनी। इसके साथ ही पार्लियामेंट तक का सफर तय किया महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया। ऐसे में आज हम सब लोग मिलकर जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। कमला बहुगुणा एक दूरदर्शी महिला थी। केवल आजादी की लड़ाई में बल्कि हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय थी।
You must be logged in to post a comment Login