Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिण्डरा/संसद वाणी : लगन और परिश्रम के साथ कोई लक्ष्य तय करता है तो उसे आसानी से मंजिल मिल जाती है। ऐसा ही कुछ किया है क्षेत्र के करखियाव निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने। अभिषेक का चयन इसरो में वैज्ञानिक पद पर होने पर परिवार के अलावा ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
करखियाँव निवासी व एक कॉलेज में एकाउंटेंट राकेश सिंह के बेटे अभिषेक कुमार सिंह ने इंटर की पढ़ाई संत नरायण बाबा पब्लिक स्कूल खालिसपुर से की। इसके बाद एनआईटी प्रयागराज से बीटेक किया। बीटेक की पढ़ाई के बाद अभिषेक का एमटेक के लिए आईआईटी खड़गपुर में सेलेक्शन हो गया। यहां से एमटेक करने के बाद कुछ दिन एक निजी कम्पनी मे जाब करने लगा ।
इसी बीच इसरो में वैज्ञानिक के लिए चयन हो गया। शुक्रवार को उसने इसरो में ज्वाइन भी कर लिया। बचपन से ही साइंस में लगाव था । अपने दादा सकल नरायण सिंह को अपना आदर्श मनाने वाला अभिषेक गांव के रामलीला में दादा के साथ पाठ भी करता है। इस सफलता से जहां परिजन खुश है, वहीं माता इन्द्रा सिंह बेटे के सफलता से गदगद है। अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का है। गाँव वालों के साथ रामलीला कमेटी ने इस कामयाबी पर दशहरा डीह बाबा मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ कर लड्डू वितरित किया।
You must be logged in to post a comment Login