Connect with us

बड़ी खबर

विस्फोटक अधिनियम के मुकदमा में वांछित 10 वर्षो से फरार चल रहे 25 हजार का इनामिया अभियुक्त को लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रहलाद पाण्डेय

वाराणसी/संसद वाणी : 10 वर्षों से फरार चल रहे 25हजार के इनामियां को लंका पुलिस ने लोटूवीर अंडरपास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त विमलेश कुमार उम्र 36 वर्ष पुत्र रघुराम राय ताराचंडी पोस्ट गोरा थाना दरिगाव जिला रोहतास बिहार का रहने वाला है। वर्ष 2014 में एक कार में तीन बोरियों में रखी कुल 145 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ बरामद हुवा था। जिससे स्थानीय थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। कुल पांच लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था। चार अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया पांचवा अभियुक्त विमलेश कुमार 10 वर्षों से फरार चल रहा था।

विमलेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने 25हजार का इनाम भी घोषित किया था। 28/08/2024 को विमलेश कुमार किसी काम से वाराणसी आया था तभी मुखबिर की सूचना पर लोटुबीर व अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, उप निरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत, कांस्टेबल चंदन कुमार पांडे,कांस्टेबल कृष्णकांत पांडे, कांस्टेबल पवन यादव, और कांस्टेबल अमित शुक्ला थे।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.