Connect with us

वाराणसी

आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर दिया पत्रक

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी जाते समय 9 जून को आतंकियों द्वारा दर्शनार्थियो के बस पर हमला कर 10 लोगों के मौत के घाट उतारने से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पिंडरा को पत्रक देकर विरोध जताया और पोषित आतंकवादियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की।


सुबह 11 बजे से जुलूस के रूप में पहुचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने हिन्दू दर्शनार्थियो के ऊपर हमला कर गोलियों से 10 लोंगो के मौत के घाट उतारने पर कड़ा आक्रोश जताया और राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक में उन पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को पत्रक सौंपा। इस दौरान राजकुमार सिंह, चंद्रशेखर सेठ, ओमप्रकाश सेठ, गिरधर सेठ, मोहन सोनकर, श्यामसुंदर मोदनवाल, घनश्याम सिंह व गौरीश सिंह समेत अनेक विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.