Connect with us

वाराणसी

विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थाना क्षेत्र के कहरका क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर बुधवार की भोर में भट्ठे पर काम करने वाली विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया।
बताया जाता है कि बिहार के औरंगाबाद जिले के करियामा गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान अपनी 23 वर्षीय परिजनों के साथ जगदीशपुर स्थित बन्द पड़े भट्ठे पर रह कर आसपास के लोगों की खेती बटाई पर कर रहा था। मंगलवार की रात परिजनों से हुए विवाद के बाद बुधवार की भोर में वाराणसी जफराबाद रेल मार्ग पर कहरका के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। उसे एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है।
इस बाबत इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि देर शाम मिली तहरीर पर पुलिस परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.