Connect with us

वाराणसी

तीसरी बार बनारस से चुनाव लड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुसलमानों ने किया स्वागत

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बनारस की यही पुकार, अबकी बार 400 पार

मोदी जी,आपके दुश्मनों को शिकस्त मिले, अल्लाह आपकी हिफाजत करे

मुस्लिमों ने बनारस की इज्जत अफजाई के लिये मोदी को दिया धन्यवाद

मुस्लिम महिलाओं ने मोदी को मुक्तिदाता कहा

सावधान ǃ लावारिस वस्तुएं न छुएं, बम हो सकता है’ यह सुने मुद्दत हो गया

वाराणसी/संसद वाणी : बनारस के कई रंग हैं, देश के प्रधानमंत्री मोदी जब तीसरी बार चुनाव लड़ने बनारस पहुंचने वाले थे तो सबने अपनी तरह से स्वागत किया। सिगरा के शास्त्री पार्क में बैंड बाजे के साथ विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने धन्यवाद मार्च निकाला। सबके हाथ में मोदी के पोस्टर थे जिस पर लिखा था- धन्यवाद मोदी जी, आपके दुश्मनों को शिकस्त मिले, अल्लाह आपकी हिफाजत करे।

बनारस के मुसलमान मोदी को धन्यवाद इसलिये दे रहे हैं क्योंकि मोदी जी ने बनारस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ला दिया। सबसे बड़ी मुसीबत बीमारी में आयुष्मान कार्ड का सहारा दिया। मुस्लिम बेटियों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। सड़क, बिजली, पानी के लिये तरस जाते थे लोग, अब चमकती सड़कों पर गाड़ियां दौड़ रही हैं। बनारस के पर्यटन बढ़ने से लोगों के रोजगार में 300 प्रतिशत इजाफा हुआ। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में बनारस आने का रिकार्ड बनाया। यही वजह है कि बनारसी मुसलमान मोदी जी को रिकार्ड मतों से चुनाव जीताना चाहते हैं। मुसलमानों ने मोदी की जीत और हिफाजत के लिये अल्लाह से दुआ मांगी।

इस अवसर पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष खुर्शीदा बेगम ने कहा कि मोदी जी हमारे मुक्तिदाता है। हम सुरक्षित हैं, आज़ादी की सांस ले रहे हैं। अब तलाक देकर घर से निकाले जाने का भय नहीं है। इसका श्रेय सिर्फ मोदी जी को है।

मुस्लिम धर्मगुरु अफसर बाबा ने कहा कि आज मोदी जी जहां से चाहते वहां से चुनाव लड़कर जीत सकते थे, लेकिन तीसरी बार भी बनारस से ही लड़ने आ रहे हैं। उन्होंने पूरी दुनियां में हमारी इज्जत बढाई है। हम भी उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। दंगा खत्म, नफरत खत्म और डर खत्म तो अब क्या चाहिए।

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि अब तो मुद्दत हो गयी रेडियो पर यह सुने कि सावधान, लावारिस वस्तुएं न छुए, बम हो सकता है। अब बम रखने वालों को जहन्नुम पहुंचा दिया गया, कहां गए वो ? मोदी और मुसलमानों के बीच की दीवार को बनारस ने गिरा दिया है। बनारस ने मुसलमानों और मोदी के सम्बन्ध को मजबूत बना दिया है, जो अटूट है।

इस अवसर पर मौलाना ज़ाहिद, इक़बाल कसवी, मुस्ताक, बबलू, कलीम, खुर्शीदा, गुलबाग, सितारा बेगम, अनस, अब्दुल रहमान, फैसल, नूर मोहम्मद, ताहिर, मुन्ना खान, अर्सलन, सुल्तान, इरफान, अयान, रज्जब, शमसाद, अब्दुल कादिर, तौहीद, ताजीम, उजाला, अजीत सिंह टीका, राजीव रंजन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.