Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चौबेपुर/वाराणसी/संसद वाणी : चौबेपुर के ढाब क्षेत्र में बाढ़ के कारण किसानों की भूमि की कटान तेजी से हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या की सूचना भाजपा नेता जीतू सिंह को दी। उन्होंने जिला अधिकारी, एसडीएम और एडीएम राजस्व को सूचित किया और स्थिति का जायजा लेने के लिए ढाब क्षेत्र पहुंचे। एडीएम ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और जिलाधिकारी से चर्चा की। महेंद्र नाथ पांडे ने भी ढाब क्षेत्र की बाढ़ की स्थिति को जाना और जिलाधिकारी से वार्ता की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए उचित इंतजाम की व्यवस्था का निर्देश दिया।
ग्रामीणों में अमरदेव यादव, फुल्लन सिंह, गिरजा महेंद्र सिंह, आचरज, गिरजाशंकर सिंह, शीतल सिंह, जगत नारायण सिंह, रामकर सिंह, और देवनारायण सिंह शामिल हैं, जिनकी भूमि बाढ़ में कटकर नदी में विलीन हो रही है। ये सभी लोग ग्राम गोबरहा के निवासी हैं।
You must be logged in to post a comment Login