Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : सीपी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को थाने से लेकर चौकी तक विशेष सफाई अभियान चला। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव औद्योगिक पुलिस चौकी पर गोमती जोन के डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने स्वयं सफाई अभियान में शामिल हुए। इस दौरान इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी के के वर्मा के अलावा दरोगा व सिपाही साफ सफाई के दौरान आसपास उगे घास फूस को हटाने के साथ झाड़ू लगाया।
सिंधोरा थाना में थाना प्रभारी निकिता सिंह, बाबतपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव के नेतृत्व में वृहद स्तर पर चले सफाई अभियान में हवालात, मुख्य द्वार व बैरक के आसपास उगी घास के साथ कूड़े सफाई करने के साथ झाड़ू लगाया। इसके अलावा कठिराव चौकी पर भी सफाई अभियान में सिपाही शामिल हुए।
You must be logged in to post a comment Login