Connect with us

अपराध

लोन की ईएमआई के लिए पेटीएम एजेंट चाकू दिखाकर करने लगा वसूली, देखें वीडियो 

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Paytm Loan Agents Threaten Man: हैदराबाद में पेटीएम लोन रिकवरी एजेंट्स की करतूत सामने आई है. लोन रिकवरी एजेंट्स ने रेस्तरां में खाना खा रहे एक शख्स को चाकू से धमकाया और लोन जल्द से जल्द भरने को कहा. घटना के दौरान पीड़ित शख्स अपने परिवार के साथ था. घटना के बाद पीड़ित की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है, जिसके बाद मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है.

Paytm Loan Agents Threaten Man: पेटीएम लोन एजेंटों ने हैदराबाद के रेस्तरां में घुसकर 6 लाख रुपये का लोन न चुकाने पर एक शख्स को चाकू दिखाकर धमकाया. शुक्रवार को पेटीएम के लोन एजेंट उस रेस्तरां में घुसे, जहां अशोक नाम का शख्स अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था. इस दौरान लोन रिकवरी एजेंट्स ने चाकू निकाला और अशोक को धमकाते हुए जल्द से जल्द लोन चुकाने और ऐसा न करने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

घटना के बाद पीड़ित अशोक की ओर से पुलिस से शिकायत की गई. अशोक ने बताया कि पेटीएम के लिए काम करने वाले लोन एजेंट्स ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया है. अशोक ने बताया कि उसने पेटीएम से 6 लाख रुपये का लोन लिया है, जिसे चुकाने में विफल रहा है. फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आऱोपियों की तलाश में जुट गई है.

पीड़ित बोला- कारोबार शुरू करने के लिए लिया था लोन

अशोक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसने कारोबार शुरू करने के लिए पेटीएम से लोन लिया था. हालांकि, उम्मीद के मुताबिक कारोबार आगे नहीं बढ़ पाया और कारोबार में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा. इसके चलते पेटीएम से लिए गए लोन की ईएमआई का भुगतान समय पर नहीं कर पाया.

उसने बताया कि शुक्रवार को पेटीएम के लोन एजेंट एक रेस्टोरेंट में घुसे, जहां वो अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था. लोन रिकवरी एजेंट्स ने अशोक को चाकू दिखाकर लोन चुकाने के लिए धमकाया. अशोक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह कुछ समय में लोन की रकम चुका देगा. अशोक की शिकायत पर मीरपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.