Connect with us

बड़ी खबर

पिंडरा तहसील को 16 वी बार मिला प्रथम स्थान

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : पिंडरा तहसील एक बार फ़िर प्रदेश में आईजीआरएस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब तक कुल 16 बार व लगातार प्रदेश में 9 वी बार प्रथम स्थान मिलने पर पिंडरा को मिलने पर तहसील कर्मियों में खुशी की लहर दिखी।
प्रदेश सरकार द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर सिंतम्बर माह में शत प्रतिशत शिकायती पत्रों का निस्तारण समयबद्घ तरीके से करने पर प्रथम स्थान दिया गया। इसके पूर्व लगातार 8 बार यह उपलब्धि मिल चुका है। कुल 310 मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता व समयबद्धता पाए जाने पर शत प्रतिशत अंक मिला।


इस बाबत एसडीएम पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतो के निस्तारण के क्रम में शिकायतकर्ता से फोन से पूछताछ करने के बाद ही उसे पोर्टल पर डाला जाता है। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना निःसंदेह काम करने को प्रोत्साहित करती है। लेकिन इसके पीछे जिलाधिकारी का निर्देशन और तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग विशेष रूप से रहा।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.