Connect with us

वाराणसी

लोकमत परिष्कार संगोष्ठी को संम्बोधित करेंगे राम माधव जी

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जुटेंगे काशी के सुविख्यात एवं प्रबुद्ध नागरिक

वाराणसी/संसद वाणी : देश भर में चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 में नागरिकों को उनके मताधिकार और उसके प्रयोग के प्रति जागरुकता के लिए एक बड़ा अभियान चल पड़ा है। इसी को देखते हुए काशी में समाज के लोगां द्वारा लोकमत परिष्कार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
लोक जागरण मंच के अन्तर्गत 23 मई गुरुवार को लोकतंत्र की सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु लोकतंत्र के महापर्व पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु ‘मतदान : हमारा अधिकार भी, परम कर्तव्य भी’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महानगर के विभिन्न क्षेत्रों-वर्गों से जुड़े सुविख्यात एवं प्रबुद्धजन समेत हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित होंगे। उक्त संगोष्ठी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री राजेश्वर आचार्य करेंगे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.