Connect with us

बड़ी खबर

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अयोध्या की बढ़ी सुरक्षा, खुफिया तंत्र हुआ अलर्ट

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धमकी भरा ऑडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एवं खुफिया तंत्र के कान हुए खड़े

वर्ष 2005 में रामजन्मभूमि पर हुए आतंकी हमले में इसी संगठन का नाम आया था सामने

अयोध्या/संसद वाणी : पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा भव्य राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद रामनगरी अलर्ट मोड पर आ गई है।राम मंदिर में निगरानी बढ़ा दी गई है। राम मंदिर समेत महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की भी सुरक्षा में इजाफा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।एस‌एसपी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या धाम की सुरक्षा पहले से ही कड़ी है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित करते हुए सीनियर राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। विभिन्न जोन में सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात हैं।

एस‌एसपी ने बताया कि जिला पुलिस के अलावा पीएसी की भी कई कंपनियां प्राप्त हुई हैं। पीएसी को लगाकर सुरक्षा की जा रही है। एटीएस कमांडो भी पहले से निगरानी कर रहे हैं। महत्वपूर्ण स्थलों की भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी 24 घंटे की जाती है। पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखा जाता है, जो भी रियल टाइम इनपुट जनरेट होते हैं, उसको लेकर ग्राउंड पर लगे हुए लोगों को तत्काल कंट्रोल रूम से सूचित किया जाता है। उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाती है। वहीं, रामजन्मभूमि परिसर में तैनात अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.