Connect with us

बड़ी खबर

बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में जमकर फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बाजार

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोंडा/संसद वाणी : चर्चित सीट कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले में जमकर फायरिंग का वीडियो सामने आया है।हर्ष फायरिंग में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ धुआं भी दिखाई दे रहा है।बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण गोण्डा के वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं।

शुक्रवार को बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने दलबल के साथ नामांकन दाखिल किया था। दोपहर के आसपास करण भूषण सिंह का विश्नोहरपुर से काफिला निकला और जगह-जगह स्वागत का कार्यक्रम चल रहा।काफिला निकला तो तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बेलसर बाजार का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।इस दौरान सैकड़ों समर्थकों की उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन भी तमाशबीन बना रहा।

फायरिंग की घटना के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण के फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर बाकायदा इसका वीडियो भी अपलोड किया गया, इस दौरान लगातार कई राउंड फायरिंग की गई।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।नामांकन से पहले शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने करण भूषण सिंह के पक्ष में जनसभा की।शनिवार को दोपहर के करीब करण भूषण सिंह की गाड़ियों का काफिला निकला,जिससे जाम लग गया। इस दौरान लोग घंटों तक परेशान रहे।इस दौरान भीड़ के बीच फायरिंग शुरू हो गई।गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। मामले से काफी देर तक पुलिस प्रशासन और एसटीएफ की टीम को इसकी खबर न लगी। वही पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की बात कही है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.