Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दीपक कुमार सिंह
चोलापुर/संसद वाणी : थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत चमरहा बाजार के पास स्थित पिंक हॉस्पिटल के पास अचानक बाइक सवार व मैजिक के बीच टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार सलीम उम्र 22 वर्ष पुत्र सोमारू निवासी रसूलपुर सराय, नजमा उम्र 20 वर्ष पुत्री अकबर व साहिमा उम्र 17 वर्ष पुत्री मुन्नू उपरोक्त दोनों निवासी मोहाव थाना चोलापुर जिला वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगो के अनुसार चोलापुर से शहर की ओर दोनों गाड़ी जा रही थी।मैजिक चालक ने पिंक हॉस्पिटल स्लो गति में आयर लिंक मार्ग पर जा रहा था कि अचानक से बाइक सवार और साथ मे दो लड़कियों को बैठाये स्वयं अनियंत्रित हो मैजिक में तेज गति से टक्कर मारते हुये रोड पर गिर गया जिसमे तीनो गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर उप निरीक्षक विवेक सिंह मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर तत्काल पहुच घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर सी एच सी चोलापुर भेजा। जहाँ पर इन सभी की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उचित इलाज के लिए शहर भेज दिया गया।
You must be logged in to post a comment Login