Connect with us

राजनीति

लोकसभा चुनाव जीतने पर गांव की महिलाओं ने किया स्वागत

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा विस क्षेत्र के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुचे।

पिंडरा/संसद वाणी : संभवतः इस बार सबसे कम उम्र में लोकसभा के सदन में पहुचने वाली प्रिया सरोज (25 वर्ष) होगी। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सपा सांसद का उनके घर पर स्थानीय विस क्षेत्र की महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
पिंडरा विस क्षेत्र के कठेरवा (करखियाव) निवासी प्रिया सरोज पूर्व सांसद व केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज की पुत्री है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी सांसद वीपी सरोज को 35 हजार से अधिक सीटों से हराकर उच्च सदन में पहुचने की खुशी दूसरे दिन उनके निवास स्थान पर देखने को मिली। सुबह से शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा। आसपास की महिलाओं में भी जोश दिखा। स्वागत करने वालों में महिला मंच की विस अध्यक्ष मालती पटेल, रीता देवी, चंदादेवी, रुखसाना, प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य सिकन्दर मिश्रा, विस अध्यक्ष मनोज यादव, शीतला सिंह, पंकज मिश्रा, गुड्डू राजभर, ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव गुड्डू, नत्थू यादव सुरेश यादव समेत अनेक लोग रहे।इसके अलावा पिंडरा विस क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुँचे कार्यकर्ताओ की भीड़ रही।
बताते चलें कि अब तक हुए 18 लोकसभा चुनाव में मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से पहली बार महिला सांसद निर्वाचित होने का श्रेय प्रिया सरोज को है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.