Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डिप्टी सीएम केशव मौर्य सहित कई मंत्री हुए शामिल
पिंडरा/संसद वाणी :प्रदेश के पंचायती राज मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की माता जितना देवी के तेरहवीं में नेताओ का जमावड़ा रहा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, मंत्री दयाशंकर दयालू, सांसद दिनेश लाल निरहुआ, सांसद संगीता आजाद, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, पत्रकार हेमन्त शर्मा, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, पूर्व गृह मंत्री कृपा शंकर सिंह, सुभासपा के प्रदेश अध्य्क्ष प्रेम चन्द्र कश्यप , पूर्वाचल अध्य्क्ष व एमएलसी विच्छेलाल लाल राजभर , प्रदेश सचिव रमेश राजभर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील अर्क बंशी, जिला अध्यक्ष गणेश चौहान, उमेश राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने तेरहवीं में शामिल होकर श्राद्ध सुमन अर्पित किए।
You must be logged in to post a comment Login