Connect with us

बड़ी खबर

तीन नर कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम में नर कंकाल की हड्डियों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा

मऊ/संसद वाणी : उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ताजोपुर ग्राम में मिट्टी में दबे तीन नर कंकाल के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल मिलने की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने सभी नर कंकालों को अपने पास जप्त कर लिया और उसे जांच के लिए भेज दिया।

बताते चलें कि कल देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के ताजोपुर ग्राम के पोखरे के पास बकरी चराने वाले कुछ युवकों को तालाब के पास तीन जगह पर नर कंकाल दिखाई दिया । धीरे-धीरे नर कंकाल देखे जाने की सूचना पूरे गांव में हो गई । वहीं आज सुबह गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । जहां पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल मिलने वाली जगह की गहनता से छानबीन कर फोरेंसिक की टीम को बुलाया। फोरेंसिक की टीम नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए आगे भेज दिया है। इस बाबत जानकारी देते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया गांव वालों से पूछताछ के बाद यह पता चला है कि यह पोखरा काफी पुराना है और यहां बने भीटे की मिट्टी को काटकर किसी अन्य कार्य में मिट्टी का उपयोग किया गया है। पिछले दिनों भारी बारिश के बाद जब ऊपर की मिट्टी बह गई तब यह नर कंकाल दिखाई देने लगा है। नर कंकाल काफी वर्षों पुराना लग रहा है। पुराने समय में जब किसी आपदा, बीमारी या महामारी में लोगों की मृत्यु हो जाती थी तो उन्हें जलाने की बजाय उन्हें जमीन में दफना दिया जाता था। नर कंकाल भी वैसा ही प्रतीत हो रहा है , फिलहाल सभी नर कंकालों को फोरेंसिक टीम द्वारा जांच के लिए भेजा जा रहा है कुछ दिनों के बाद सभी पहलुओं की जांच के बाद तथ्य सामने निकल कर आ जाएंगे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.