यूपी/संसद वाणी : उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है।आलम ये है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है।मौसम विभाग ने आज 29 मई को यूपी के मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में अगले 5 दिनों तक चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी भीषण गर्मी से झुलस रही है।गर्मी की तपिश ने लोगों का दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है।मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल लखनऊ में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है।इस पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
यूपी के कानपुर, फतेहपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ, औरैया, लखनऊ, हरदोई, गोरखपुर, बलिया, सुल्तानपुर, मेरठ, बस्ती और इटावा में सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने की आशंका है।
यूपी के कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी, हमीरपुर, आगरा, फुरसतगंज, सुल्तानपुर, मेरठ, इटावा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में भीषण लू का दौर जारी रहने के आसार हैं।
यूपी के फतेहगढ़, इटावा, खीरी, लखनऊ, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, झांसी, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, बलिया, गोरखपुर, फतेहपुर और हरदोई में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रहने की संभावना है।
You must be logged in to post a comment Login