आज महाराष्ट्र के पालघर में विश्वस्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करेंगे पीएम मोदी, रखेंगे 76,000 करोड़ की परियोजना की आधारशिला

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर में करीब 76,000 करोड़ की लागत वाली वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। साथ ही 1,560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह लगभग 1:30 बजे पालघर के सिडको ग्राउंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें वधावन बंदरगाह की आधारशिला प्रमुख है। इस परियोजना का उद्देश्य विश्वस्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है।

पालघर जिले के दहानु शहर के पास स्थित वधावन बंदरगाह भारत में गहरे पानी में स्थित सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा और अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन के लिए सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह बंदरगाह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे से लैस होगा। प्रधानमंत्री लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत से, मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिए संचार, सहायता प्रणाली की भी शुरुआत करेंगे।

इस परियोजना के तहत, 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत और मोटर चालित नौकाओं पर चरणबद्ध तरीके से एक लाख ट्रांसपोंडर स्थापित किए जाएंगे।

प्धानमंत्री मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। 

PM मोदी ने ट्वीट करके दी जानकारी

महाराष्ट्र दौरे को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करके भी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, “मैं  30 अगस्त को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। मैं मुंबई और पालघर में कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। मुंबई में, मैं सुबह लगभग 11 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में हिस्सा लूंगा। यह मंच भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है। फिनटेक की दुनिया में और इस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने के बाद, मैं वाधवन बंदरगाह परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पालघर में रहूंगा। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है, जो बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

More From Author

Morning news in Hindi

आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे भाजपा विधायक,महाराष्ट्र के पालघर में पीएम मोदी का दौरा आज, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

चार वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म के केस में 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल कर भेजा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *