Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थाना क्षेत्र के मानी गेट के समीप बैंक से ढाई लाख रुपए निकालने के बाद मोपेड से घर जा रहे दंपति से बदमाशों ने धक्का देकर रुपये लूट लिए।
बताया जाता है कि सिंधोरा थाना क्षेत्र के उदपुर निवासी बच्चेलाल 55 वर्ष अपनी पत्नी प्रमिला के साथ फूलपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दोपहर साढ़े 12 बजे निकालने के बाद लूना मोपेड से डिग्गी में रुपये बैंग में रखने के बाद घर जा रहा था। तभी बैंक से एक किमी आगे बढ़ा तभी फूलपुर के मानी गेट के आगे सुनसान स्थान पर पीछे से लगे बाइक सवार बदमाशो ने उसके मोपेड में धक्का मारकर गिरा दिया। जब तक दम्पति सम्भलते बदमाश डिग्गी में रखे बैग लेकर सिंधोरा की तरफ भाग निकले। पीड़ित को हल्की चोट के बाद पुलिस ने मरहम पट्टी करवाई।
सूचना पर मौके पर एसीपी प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर संजय मिश्रा के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुच कर लूट की घटना में संलिप्त बदमाशों के सुराग में जुट गई। बैंक के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के तलाश में जुट गई।
एसीपी प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर घटना के खुलासे में लगी है। वही मुंबई में लांड्री चलाने वाला पीड़ित बच्चेलाल ने बताया कि वह घर बनवाने व कुछ लोगों के बकाया देने के लिए रुपये बैंक से निकाल कर घर जा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और बैग लेकर भाग निकले।
You must be logged in to post a comment Login