Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिण्डरा/संसद वाणी : क्षेत्र के करखियाँव( देवापुर) गांव की बेटी सोमिना मिश्रा का एयर इंडिया में एक्जीक्यूटिव पद पर चयन होने पर परिजनों व ग्रामीणों में खुशी दिखी।
सोमिना की प्रारंभिक शिक्षा महात्मा मेमोरियल अकादमी से तथा स्नातक सनबीम कॉलेज फार वूमेन और स्नातकोत्तर महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ से हुई। एनसीसी सी सर्टिफिकेट बीएचयू से ट्रेनिंग कर प्राप्त किया था।सोमिना ने सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता को दिया। वही पिता धर्मेन्द्र मिश्रा व माता साधना मिश्रा बेटी सफलता पर गौरवांवित दिखी।
एक सप्ताह के अंदर दूसरी सफलता मिलने पर करखियाव गांव के ग्रामीणों में प्रसन्नता दिखी। बताते चलें कि एक चार दिन पूर्व ही गांव का बेटा अभिषेक सिंह का चयन इसरो में वैज्ञानिक पद पर हुआ था।
You must be logged in to post a comment Login