Connect with us

वाराणसी

महिलाओं ने पौधारोपण कर ,रक्षा सूत्र बांधकर ,लिया अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी रक्षा का संकल्प

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्वनाथ प्रताप सिंह

वाराणसी/संसद वाणी : आज नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा नरिया वार्ड में स्थित पार्क में, संस्था द्वारा गठित आगाज महिला संगठन की महिलाओं द्वारा 100 पौधे लगाए गए lकार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया,इस कार्यक्रम के अंतर्गत जामुन, नीम,आम ,शीशम, पीपल , बरगद, सहजन,अशोक ,अमरूद, इमली , शहतूत, बेल, आदि लाभकारी पौधे लगाए गए lमहिलाओं ने पौधों को लगाने के बाद उस पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया तथा ,(हम सबका एक ही नारा पौधा है परिवार हमारा )नारे भी लगाए lसंस्था के विजय कुमार समाज सेवक ने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उसके संरक्षण के लिए संकल्प भी दिलवाया l ममता ने उपस्थित सभी लोगों को अपने आस – पड़ोस में खाली स्थानों पर तथा अपने हर जन्मदिन पर पौधे लगाने की लोगों से अपील की , साथ ही साथ पौधे से होने वाले लाभ के विषय में भी जानकारी प्रदान की और यह भी बताया कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने की , हम सभी की जिम्मेदारी है इसके लिए हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाए ,उनकी रक्षा भी करें तभी हमारी आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ जीवन यापन कर पाएंगे l संस्था के मोहम्मद अनीस ने आस – पास लोगों को पौधे भी बाटे l क्षेत्र की आंगनवाडी और आशा बहू ने भी इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण योगदान देते हुए घर-घर जाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति लोगों को जागरुक किया lपौध रोपड़ अभियान के दौरान, आदिल अली , करम भारती ,रामबाबू, तथा मंगलेश्वर प्रसाद ,ने कार्यक्रम के दौरान अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया lइस अभियान में क्षेत्र की आंगनवाडी आशा यादव , बेबी यादव , सविता देवी , रेशमा देवी, किरन देवी, गुदना देवी, निशा देवी ,माला देवी ,मंजू देवी, शांति देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही |

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.